अटल मेडिकल और अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने बताया कि बीएससी नर्सिंग दूसरे तीसरे चौथे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षाएं 19 से 26 दिसंबर तक होंगी।
बीएससी नर्सिंग दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षाएं 19 से 26 दिसंबर तक होंगी। इन परीक्षाओं को लेकर अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय ने तिथियां निर्धारित कर दी हैं। परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि 13 दिसंबर तक है। इस दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं अभ्यर्थियों के लिए उनके संस्थाओं द्वारा इंटरनल असेसमेंट भेजने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर होगी। 16 दिसंबर से सभी अभ्यर्थी परिक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करके परीक्षा में हिस्सा ले पाएंगे।
अटल मेडिकल और अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने बताया कि बीएससी नर्सिंग दूसरे तीसरे चौथे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षाएं 19 से 26 दिसंबर तक होंगी।
विज्ञापन
इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी उनके मुताबिक औपचारिकताएं पूरी करें ताकि बाद में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।