फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई बीआरओ की मेहनत, रोहतांग बहाल

Mon, 22 Dec 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)।
विज्ञापन
विज्ञापन
14 दिसंबर से यातायात के लिए बंद हुआ 13050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा से गुजरने वाला एनएच हाइवे 21 को बहाल कर दिया है। भारी बर्फबारी से देश व दुनिया से कटा जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के लोग फिर से जुड़ गए है। रविवार सुबह बीआरओ ने रोहतांग दर्रा को बहाल किया है।
विज्ञापन


बीआरओ के जवानों ने छह डोजर, स्नो कट्टर व जेसीबी से बर्फ को हटाकर मार्ग को बहाल किया तथा मढ़ी व इसके आसपास फंसे सैलानियों के वाहनों व टैक्सियों को सुरक्षित बाहर निकाला है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल राजेन्द्र कुमार ने रोहतांग दर्रा के बहाल होने की पुष्टि की है।

बताया कि बीआरओ के जवानों ने मशीनरी के साथ कड़ी मशक्कत कर सड़क में पड़ी बर्फ को हटाकर मनाली-केलांग मार्ग को यातायात के रविवार सुबह आठ बजे बहाल कर दिया है। बताया कि बर्फ हटाने के लिए सीमा सड़क संगठन ने मनाली की ओर से चार डोजर,एक स्नो कट्टर,लाहौल के कोकसर की ओर से दो डोजर तथा जेसीबी द्वारा बर्फ को हटाया है।
विज्ञापन


कमांडर ने कहा कि दर्रा के बहाल होने से यहां बर्फ के बीच फंसे वाहनों को भी निकाला गया है। उधर,जनजातीय जिला लाहौल घाटी के लोगों ने रोहतांग दर्रा के खुलने पर खुशी जताई है। गौर हो कि सड़क सीमा संगठन बल ने पहले ही रोहतांग दर्रा को 31 दिसंबर तक बहाल रखने की बात कही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें