फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें क्यों दिल्ली जाकर सोनिया से मिले बुटेल?

Tue, 15 Jul 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल नई दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। बुटेल लोकसभा में सोनिया गांधी के कक्ष में उनसे मिले।
विज्ञापन


भेंट के दौरान बुटेल ने सोनिया गांधी को हिमाचल विधानसभा द्वारा सदन में स्थापित ई-विधान प्रणाली के बारे में अवगत करवाया और इसकी विस्तृत जानकारी दी।

बुटेल ने सोनिया गांधी को बताया कि हिमाचल विधानसभा अब पूरी तरह आनलाइन कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जो सदन का संचालन ई-विधान प्रणाली से करने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वह मानसून सत्र से ही इस प्रणाली को लागू करने जा रहे हैं। इससे जहां कागजों के बोझ से निजात मिलेगी, वहीं हिमाचल सरकार और विधानसभा के बीच आनलाइन काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सोनिया गांधी को बताया कि ई-विधान के जरिये सदन में वीडियो कान्फ्रेसिंग, समय प्रबंधन तथा ई-वोटिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें