फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridge collapse in Mandi: आलिगाड़ पुल ध्वस्त, गुजर रहा वाहन नाले में गिरा, चालक गंभीर

Sun, 12 Jun 2022 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी)

सार

पुल टूटने से आठ पंचायतों का संपर्क कट गया है। घटना के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जर्जर पुल से वाहन गुजारे जा रहे थे।
विज्ञापन
बालीचौकी-सुधराणी मार्ग पर आलिगाड़ गांव के समीप ध्वस्त पुल और गिरा मालवाहक वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बालीचौकी-सुधराणी से जोड़ने वाला एकमात्र आलिगाड़ पुल (लोहे का) सुबह करीब 11:00 बजे ढह गया। इससे आठ पंचायतों का संपर्क टूट गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब बजरी से लदा मालवाहक वाहन पुल से गुजर रहा था। जैसे ही वाहन पुल के बीच में पहुंचा तो अचानक पुल टूट गया और वाहन नाले में जा गिरा। सूचना मिलते ही धबेहड़ के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी। 

विज्ञापन


आनन-फानन में अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने चालक को वाहन से निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बालीचौकी पहुंचाया। यहां उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायल की पहचान बलदेव (48) पुत्र हरि सिंह निवासी शिवाबदार, पंडोह के  रूप में हुई है। घटना के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जर्जर पुल से वाहन गुजारे जा रहे थे। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कई वाहन फंसे
पुल टूटने से आठ पंचायतों का संपर्क कट गया है। इसमें सुधराणी, खूहन, खलिहान, थाट्टा, बूंगजहलगाड, घाट, जुफरकोट सहित जंजैहली उपमंडल की शिवाथाना, चेत पंचायत शामिल है। कई वाहन और बसें भी पुल के पार फंस गई हैं। नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राणा ने बताया कि यह पुल 1967-68 में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग निकाला जा रहा है। इसका काम शुरू कर दिया है। -सतीश कुमार, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी बालीचौकी

मामले की जांच की जाएगी। एसडीएम बालीचौकी से इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी। कोताही पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। - अरिंदम चौधरी, डीसी मंडी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें