फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग पार्टी के बाद चौथी मंजिल से गिरा युवक, मौत

Thu, 09 Jan 2020 08:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दोस्तों के साथ पार्टी के बाद एक युवक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम परवाणू की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक के दोस्तों के बयान भी दर्ज किए हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान सोनू राणा, पुत्र जगदीश कुमार निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोनू निजी उद्योग में कार्यरत था और किराए के कमरे में अन्य साथियों के साथ रहता था। बुधवार सुबह नौ बजे वह कार्यालय गया, जहां से उसके साथ दो दोस्त भी कमरे में आ गए थे। एक अन्य दोस्त पहले से ही कमरे में था। सभी ने किराए के कमरे के ऊपर खाली पड़ी चौथी मंजिल में आग जलाई और खाना बनाकर पार्टी शुरू कर दी। बाद में सभी दोस्त कमरे में आ गए लेकिन सोनू गिर गया।

उसे ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी परवाणू रूपेश कांत ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि व्यक्ति ने शराब पी थी और वह ऊपर से गिर गया। इसके अलावा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें