फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी का क्रेज पड़ा भारी, हो गई ये हालत

Mon, 27 Mar 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फी के चक्कर में बारहवीं का छात्र हाई पावर तारों की चपेट में आकर करंट से बुरी तरह झुलस गया है। घटना हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन की है। डीसी कॉलोनी के वरुण कुमार अपने दो दोस्तों के साथ यहां सैर करने आए थे। तीनों सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच वरुण सेल्फी लेने के चक्कर में रेलवे स्टेशन पर खड़ी बैगन गाड़ी की छत पर चढ़ गया और सेल्फी लेने लगा।
विज्ञापन


वरुण अचानक हाई पावर तारों के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह 50 फीसदी तक झुलस गया। दोस्तों के शोर मचाने पर सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाकर वरुण को नीचे उतारा गया। गंभीर हालत में उसे 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी कमलेश व पायलट रामस्वरूप की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।

सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि अभिभावक वरुण को टीएमसी अस्पताल ले गए हैं। उधर, रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें