फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट आर्मी कैंप में तैनात सेना के जवान की संदिग्ध मौत

Mon, 27 Mar 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर जिले की श्रीनयना देवी की ग्राम पंचायत स्वाहण धरा गांव के जवान कुलदीप धीमान (40) पुत्र मौजी राम की रविवार सुबह पठानकोट में मौत हो गई। जवान की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनके परिजनों को रविवार को आर्मी हैडक्वार्टर पठानकोट से इस संबंध में सूचित किया गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जानकारी के अनुसार रविवार को परिजनों को आर्मी हेडक्वार्टर पठानकोट से फोन आया कि कुलदीप धीमान की मौत हो गई है। हालांकि मौत का कारण क्या रहा है इसको लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक सैनिक की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव धरा देर रात पहुंचने की संभावना है।

सोमवार सुबह कीरतपुर के पातालपुरी श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ सैनिक कुलदीप धीमान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वर्ष 2000 से पैरा टोरा बटालियन में भर्ती होकर देश को अपनी सेवाएं दे रहे हवलदार कुलदीप धीमान वर्तमान में पठानकोट आर्मी कैंप में कार्यरत थे।
विज्ञापन


कुलदीप धीमान पत्नी अनीता देवी और लड़का-लड़की को अपने पीछे छोड़ गए हैं। कुलदीप की मौत की खबर से धरा गांव में मातम का माहौल छा गया है। बता दें कि अभी डेढ़ माह पूर्व ही पड़ोसी गांव बैहल के भी सीआरपीएफ की 76वीं बटालियन में तैनात शिव कुमार की भी कुछ ऐसी ही परिस्थितियों में जम्मू शहर के छन्नी हिम्मत इलाके में मौत हो चुकी है जिसको लेकर क्षेत्रवासी हैरत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें