फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई टैंक में डूब कर किशोर की मौत, परिवार से छिनी इकलौती संतान

Fri, 02 Jul 2021 04:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

नमन खेतों से लौट रहा था तो वह रास्ते में खेलने लग गया। अचानक वह फिसलकर सिंचाई टैंक में गिर गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उसका शव सिंचाई टैंक में मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के उपमंडल करसोग के कोट में 12 वर्षीय किशोर की सिंचाई टैंक में डूबकर मौत हो गई है। मृतक मां-बाप की इकलौती संतान था। हादसा वीरवार देर शाम का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शुक्रवार को करसोग अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 15000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान नमन पुत्र चिरंजी लाल निवासी कोट के रूप में हुई है। वीरवार शाम सात बजे नमन खेतों से लौट रहा था तो वह रास्ते में खेलने लग गया। अचानक वह फिसलकर सिंचाई टैंक में गिर गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उसका शव सिंचाई टैंक में मिला।

ग्रामीणों की मदद से शव को टैंक से बाहर निकाला। प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। इस हादसे से दंपती का इकलौता आंखों की तारा हमेशा के लिए दूर चला गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दंपती के दो बेटे थे। एक बेटा कुछ समय पहले हादसे का शिकार हुआ। अब एक बेटा और काल का ग्रास बन गया है। 
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को पंद्रह हजार फौरी राहत दे दी गई है। नमन मां-बाप का इकलौता पुत्र था। एक बेटा पहले ही हादसे का शिकार हुआ था। अब दूसरे की भी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है। - राजेंद्र ठाकुर, तहसीलदार करसोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें