फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे बॉक्सर आशीष

Sat, 04 Dec 2021 05:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

आशीष चौधरी ने कहा कि इंडिया कैंप में कड़ी मेहनत कर कॉमनवेल्थ और एशिया गेम्स में जाने वाली इंडिया टीम का हिस्सा बनने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। इसके बाद उनका लक्ष्य एक बार फिर ओलंपिक में जाना रहेगा।
विज्ञापन
बॉक्सर आशीष चौधरी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक-2020 में 75 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सुंदरनगर निवासी बॉक्सर आशीष चौधरी नए जोश के साथ एक बार फिर तैयारियों में जुट गए हैं। उनका लक्ष्य जुलाई 2022 में इंग्लैंड के बर्मिघि़म में होने वाली 12वीं कॉमनवेल्थ गेम्स और सितंबर में चीन के झोजियांग प्रांत के हांग्जो में होने वाले 19वीं एशिया गेम्स हैं। वह भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए इंडिया कैंप में अपने पंच का दम दिखाएंगे। कैंप पटियाला और बंगलूरू में से किसी एक स्थान पर होना प्रस्तावित है।

विज्ञापन


आशीष का टोक्यो ओलंपिक का सफर सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले ही चीन के बॉक्सर के हाथों हार के बाद समाप्त हो गया था। अब एक बार फिर पूरे जोश के साथ पेरिस 2024 ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। आशीष चौधरी ने कहा कि इंडिया कैंप में कड़ी मेहनत कर कॉमनवेल्थ और एशिया गेम्स में जाने वाली इंडिया टीम का हिस्सा बनने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। इसके बाद उनका लक्ष्य एक बार फिर ओलंपिक में जाना रहेगा। वर्तमान में तहसील कल्याण अधिकारी तैनात आशीष चौधरी ने बताया हिमाचल सरकार और विभाग ने उन्हें इंडिया कैंप में जाकर तैयारियां करने के लिए मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें