फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: चलती कार पर गिरीं चट्टानें, बाल-बाल बचा चालक

Sun, 26 Sep 2021 06:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)

सार

 धर्मपुर के खैलग निवासी बाबूराम दोपहर कार से अपने घर धर्मपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह लौंगणी के पास पहुंचे तो पहाड़ से चट्टानें और पेड़ सड़क पर गिरने लगे। भूस्खलन की चपेट में आने से कार भी मलबे में दब गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया।  
विज्ञापन
कार पर गिरीं चट्टानें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे लौंगणी के पास पहाड़ी दरक गई। इससे सड़क से गुजर रही एक कार भूस्खलन की चपेट में आ गई। कार में बैठे चालक ने मुश्किल से जान बचाई। उसे मामूली चोटें आई हैं।भूस्खलन के बाद मार्ग बंद हो गया। तीन घंटे के बाद हाईवे को बहाल कर दिया गया है। रविवार को मौसम साफ होने के चलते धूप खिली थी। धर्मपुर के खैलग निवासी बाबूराम दोपहर कार से अपने घर धर्मपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह लौंगणी के पास पहुंचे तो पहाड़ से चट्टानें और पेड़ सड़क पर गिरने लगे।

विज्ञापन


भूस्खलन की चपेट में आने से कार भी मलबे में दब गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। बाबूराम ने बताया कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। कार पर मलबा गिरने से नुकसान पहुंचा है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं लेकिन जान बच गई। एनएचए के कनिष्ठ अभियंता अमरजीत शर्मा ने बताया कि लौंगणी के पास हाईवे बाधित हुआ था। अब हाईवे को बहाल कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें