फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग: घर आकर बीएलओ सिखाएगा कैसे बनता है ऑनलाइन वोट

Sun, 21 Nov 2021 03:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर परिवार के एक सदस्य को डिजिटल ऐप के माध्यम से मतदाता सूचियों में मतदाता का नाम जोड़ने के बारे प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय जाकर युवाओं को मतदान पंजीकरण के बारे जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
ईवीएम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना अब आसान होगा। परिवार का कोई भी सदस्य ऑनलाइन पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकेगा। इसके लिए घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारी को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। निर्वाचन आयोग की इस मुहिम में युवाओं पर ज्यादा फोकस किया गया है। स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को बचत भवन में शिमला (शहरी) विधानसभा क्षेत्र की बूथ लेवल अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान यह बात सामने आई। हिमाचल प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासू की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

निर्वाचन आयोग ने इसके लिए हेल्पलाइन ऐप शुरू की है। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर परिवार के एक सदस्य को डिजिटल ऐप के माध्यम से मतदाता सूचियों में मतदाता का नाम जोड़ने के बारे प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय जाकर युवाओं को मतदान पंजीकरण के बारे जागरूक करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशतता को बढ़ना है। 
विज्ञापन


सी. पालरासु ने ऐप पर डाला प्रकाश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी.पालरासु ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष पुनर्निरीक्षण-2022 कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण और डिजिटल ऐप के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर बीएलओ को किट भी वितरित की और जानकारियों से अवगत करवाया। उन्होंने कार्यशाला के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों की दिक्कतें हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी, उपायुक्त आदित्य नेगी, एसडीएम (शहरी) मंजीत शर्मा, एसडीएम (ग्रामीण) बाबू राम शर्मा, नायब तहसीलदार (ट्रेनिंग) मुंशी राम शर्मा सहित बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें