फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः मतदान के लिए जागरूक करेंगे हिमाचल के ये सितारे

Fri, 22 Sep 2017 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सितारे विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए सूबे के लोगों को प्रेरित करेंगे। निर्वाचन विभाग ने अभिनेत्री कंगना रणौत, प्रीति जिंटा, ग्रेट खली, गायक मोहित चौहान, निशानेबाज विजय कुमार, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सीता गोसाईं और क्रिकेटर सुषमा वर्मा से संपर्क किया है। 
विज्ञापन


इन हस्तियों से ऑडियो और लिखित संदेश मिलते ही निर्वाचन विभाग इन्हें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जारी कर देगा। विभाग का कहना है कि हिमाचल में अधिक से अधिक मतदाता सरकार बनाने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रियता से भाग ले सकें, इसके लिए इन सेलिब्रेटियों  का संदेश हिमाचल के जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

सेलिब्रेटियों से मांगे सुझाव

विभाग ने सेलिब्रेटियों से संदेश के अलावा सुझाव भेजने का भी आग्रह किया है ताकि छूटे मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करवा सकें। हिमाचल में कभी भी विधानसभा चुनाव की तिथि का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें