फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट में हिमाचल की वादियों में शूटिंग को बेताब बॉलीवुड: सीएम जयराम

Thu, 11 Jun 2020 07:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच अनलॅाक हिमाचल की दिलकश वादियों को रुपहले पर्दे पर फिल्माने के लिए बॉलीवुड बेताब है। फिल्म इंडस्ट्री ने सूबे में शूटिंग शुरू करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है। फिल्मी सितारों समेत क्रू मेंबर को हिमाचल तक पहुंचाने के लिए चार्टर प्लेन और स्थानीय स्तर पर खुद की यातायात व्यवस्था करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री तैयार है। वीरवार को मंडी में पत्रकारों से वर्चुअल बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इस संदर्भ में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेंगे। हालांकि फिल्मों की शूटिंग से पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार किया जा रहा है। बॉलीवुड से हिमाचल पहुंचने वालों को उन्हीं होटलों में क्वारंटीन और ठहराया जाएगा, जो होटल कोविड 19 टेस्ट व इससे संबंधित अन्य प्रोटोकाल पूरे करते हों। 

हिमाचल में भी वैक्सीन बनाने में जुटी दो नामी कंपनियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें फख्र है कि हिमाचल में हाइड्रोक्सीक्लोरोकिन दवा का सबसे अधिक उत्पादन हो रहा है। यहां की दवा न केवल देश, बल्कि विदेशों में भी सप्लाई हो रही है। हिमाचल में कोरोना वैक्सीन बनाने में दो नामी कंपनियां जुटी हैं। अगर कामयाबी मिली तो यह हिमाचल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन


नए लॉकडाउन की संभावना कम
नए लॉकडाउन की चर्चाओं को स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नया लॉकडाउन लगने की संभावना बेहद कम है। कोविड-19 के साथ जीने की अब आदत डालनी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग, हैंडवॉश और मास्क पहनने को अपनी आदतों में शुमार करना होगा। हिमाचल में संक्रमितों का आंकड़ा कम होगा, क्योंकि अधिकांश पॉजिटिव मामले बाहर से आने वाले हिमाचलियों के हैं। उन्हें भी घर पहुंचाना जरूरी था। अब तक 1.92 लाख के करीब लोगों की घर वापसी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें