फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली पहुंचीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत, निर्माणाधीन बंगले का ले रहीं जायजा

Mon, 08 Jan 2018 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली / पतलीकूहल
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों पर्यटन नगरी मनाली की वादियों में हैं। वे यहां निर्माणाधीन अपने मकान के कार्य का जायजा ले रही हैं। बॉलीवुड अदाकारा बंगला तैयार होने के बाद अब बाहर से इसकी साजो-सज्जा और लैंड स्केपिंग ठीक करने में लगी हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कंगना रणौत बीते शनिवार को ही मुंबई से यहां पहुंची हैं। उनका यहां रुकने का शेड्यूल लंबा बताया जा रहा है। ऐसे में वे मनाली में बर्फबारी देखने के बाद ही वापस मुंबई लौटेंगी। 

मनाली में कंगना के बंगले के बाहर कुछ पेड़ों का हटाकर उनकी जगह रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। बंगले के व्यू को खराब कर रहे सेब के पुराने पड़ों को उखाड़कर उनकी जगह छोटे आकार के स्पर वैराइटी के सेब के पौधे लगाने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्‍लैंड में बसने का ख्याल छोड़ा

बताया जा रहा है कि कंगना रणौत ने इंग्लैंड में बसने का ख्याल छोड़कर मनाली में जमीन खरीद कर आशियाना बनाया है। लिहाजा, वे मनाली में बर्फबारी देखने के बाद ही मायानगरी मुंबई का रुख करेंगी। 

कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना को मनाली से बेहद लगाव है। पिछले तीन-चार माह में उनका यह तीसरा मनाली का दौरा है। लिहाजा, कंगना मनाली में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के बाद ही वापस लौटेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें