फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मी-टू’ पर क्या बोले, बॉलीवुड फिल्म वश के हीरो विवेक जेटली

Wed, 17 Oct 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में चल रही बॉलीवुड फिल्म वश के हीरो विवेक जेटली का कहना है कि उन्हें सैकड़ों फिल्में करना शौक नहीं है। चंडीगढ़ में बैंकर के घर में जन्म लेकर हरियाणा में पढ़ाई करने के बाद बॉलीवुड में किस्मत आजमाने वाले विवेक का कहना है कि वे कम फिल्में करना चाहते हैं। बशर्ते वे अच्छी फिल्में हों।

विज्ञापन


इन दिनों चर्चित मी-टू अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान के चलते हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड में भी महिलाओं को अपनी बात रखने को मौका दिया है। उन्होंने साफ किया अब सबको महिलाओं की इज्जत करना सीखना होगा।

शूटिंग के दौरान फुर्सत में उन्होंने कहा कि इस सुपर नेचुरल हॉरर फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इससे पहले भी जी म्यूजिक के लिए म्यूजिक वीडियो मनाली में शूट कर चुके हैं। कई एड फिल्में कर चुके विवेक ने कहा कि शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन एनर्जी के पावर हाउस हैं।
विज्ञापन


किसी भी अभिनेता को बॉलीवुड में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, स्मार्टवर्क, लगन और किस्मत का बड़ा हाथ होता है। उन्होंने कहा कि टीवी सीरियलों में मेल लीड के ऑफर के बावजूद वह फिल्मों को ही वरीयता दे रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें