फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन नगरी: मनाली की सैर के लिए धर्मेंद्र ने बेटे सनी का जताया आभार

Mon, 22 Nov 2021 08:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/मनाली

सार

सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को मनाली के सामने की पहाड़ी पर ले गए। जहां से मनाली का दीदार कर धर्मेंद्र भावविभोर हो उठे। उन्होंने सोशल मीडिया में इसका वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन
मनाली की वादियों में बेटे सनी देओल के साथ धर्मेंद्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र एक माह से पर्यटन नगरी मनाली की वादियों में घूम रहे हैं। उनके बेटे सनी देओल ने मनाली के पास सरसेई में लंबे समय के लिए एक कॉटेज किराये पर ले रखा है। रविवार को सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को मनाली के सामने की पहाड़ी पर ले गए।

विज्ञापन


जहां से मनाली का दीदार कर धर्मेंद्र भावविभोर हो उठे। उन्होंने सोशल मीडिया में इसका वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मेरा बेटा सनी मुझे मनाली लाया है। इसके लिए उन्होंने सनी का आभार भी जताया है। अब मनाली में ठंड बढ़ने लगी है। लिहाजा धर्मेंद्र जल्द ही यहां से मुंबई की ओर रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें