फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी पिकअप, 4 युवकों की मौत, 3 घायल

Sat, 25 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला जिले के ननखड़ी के पास दौणा गांव में पिकअप वाहन के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से चार युवकोें की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा वीरवार रात 11:30 बजे हुआ।

विज्ञापन


वाहन में सवार युवक ननखड़ी में भादो मेला देखकर घर लौट रहे थे। मृतक एक ही गांव दनावली के रहने वाले थे। तीन युवकों ने मौके पर और एक ने आईजीएमसी अस्पताल शिमला में दम तोड़ा।

दनावली के ही रहने वाले तीनों घायलों का आईजीएमसी में इलाज चल रहा है।ननखड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक ननखड़ी में आयोजित भादो मेला देखने के बाद वीरवार की रात को सात युवक बोलेरो पिकअप (एचपी03डी-0449) में सवार होकर दनावली गांव अपने घर जा रहे थे। चेवड़ी सड़क पर दौणा गांव के पास चालक के नियंत्रण खोने से वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए हादसे का शिकार

इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों आशीष (25) पुत्र मोती राम, सुरेंद्र (30) पुत्र स्व. सीता राम, दलीप कुमार (26) पुत्र पुन्नू राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हेमचंद (26) पुत्र श्यामा राम ने आईजीएमसी अस्पताल शिमला में दम तोड़ दिया।

हादसे में चालक सुरेश कुमार (35) पुत्र धरमू,  नीरज कुमार (32) पुत्र राम लाल और सुंदर (25) पुत्र दीवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग दनावली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घायलों को ननखड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। देर रात सूचना मिलने पर ननखड़ी थाने से पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव और घायलों को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि चार युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए हैं। हादसे की छानबीन की जा रही है।

गौर हो कि अभी एक दिन पहले ही बुधवार देर रात रोहतांग के राहनीनाला के पास स्कॉर्पियो के गहरी खाई में गिरने से 11 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में मरने वाले 10 लोग चंबा जिले के पांगी तहसील के रहने वाले थे, जबकि एक मृतका लाहौल-स्पीति जिले से थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें