फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को चाहिए ऐसी कोठियां, रख दी अजीब फरमाइश

Sun, 02 Dec 2018 11:48 AM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्डों और निगमों के नवनियुक्त 14 अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने सरकारी कोठियों के लिए आवेदन किया है। इनमें अधिकांश ओहदेदार ऐसे पॉश एरिया में रहना चाहते हैं, जहां सुबह से शाम तक धूप रहती हो। सरकार ने अधिकांश आवास अलॉट कर दिए हैं। जो बचे हैं, वे रिचमाउंट, कैथू और छोटा शिमला में हैं। रिच माउंट में ठंड ज्यादा है, जबकि कैथू दूर पड़ता है।

विज्ञापन


ऐसे में ज्यादातर ओहदेदार छोटा शिमला में रहना चाहते हैं। ओहदेदारों की ओर से अब सरकारी कोठियों के लिए सचिवालय सामान्य प्रशासन (जीएडी) पर दबाव बनाया जा रहा है। जीएडी ने फाइल मुख्य सचिव को भेज दी है। अब मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को तय करना है कि कौन सा आवास किसे आवंटित करना है।

उल्लेखनीय है कि जीएडी के पास कोठियां नहीं बची हैं। वर्तमान में सरकार के पास टाइप-8 और टाइप-5 आवास हैं। टाइप-8 कैबिनेट रैंक के ओहदेदारों को दिए जाने हैं, जबकि अन्य को टाइप-5 देने का विचार चल रहा है। टाइप फाइव आवास छोटा शिमला, कैथू और रिचमाउंट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वाला ने नहीं किया है आवेदन

सरकारी आवास के लिए योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश धवाला ने आवेदन नहीं किया है। 

दबाव में जीएडी
ओहदेदारों की ओर से सचिवालय सामान्य प्रशासन पर आवास आवंटन को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। ओहदेदार लगातार आवास के लिए जीएडी पर पसंद के आवास देने के लिए दबाव डाल रहे हैं। 

टाइप-8 आवास में नहीं रहना चाहते नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को सरकार ने टाइप-8 आवास अलॉट किया है, लेकिन वे टाइप-8 में नहीं रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें