अस्पताल में कार्यरत एनएचएम कर्मचारी का मानसिक उत्पीड़न करने और शराब के नशे में रहने पर घुमारवीं के बीएमओ एके सिंह को निलंबित कर दिया है। सरकार ने बीएमओ के निलंबन आदेश जारी किए।
जानकारी के अनुसार बीएमओ पर अस्पताल में कार्यरत एनएचएम के एक कर्मचारी ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने और धमकाने का आरोप लगाया था। इसकी उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
कर्मचारी ने उपमंडल अधिकारी शशि पाल शर्मा को भी पत्र के माध्यम से घटना की जानकारी दी। कर्मचारी का आरोप है कि बीएमओ उन्हें नौकरी से निकालने की धमकियां देते हैं। कार्यालय की नियमित गतिविधियों के बहाने बुलाकर अभद्र व्यवहार कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
इससे वह डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। अब उन्हें कार्यालय में जाने से भी डर लगता है। उन्हें परिवार की भी चिंता सता रही है। एसडीएम घुमारवीं ने बताया कि शिकायत के आधार पर विभागीय उच्चाधिकारियों ने बीएमओ को निलंबित कर दिया है।
बीएमओ घुमारवीं एके सिंह के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। बीएमओ पर कर्मचारी के मानसिक उत्पीड़न का आरोप है। मामले की छानबीन जारी है।
- अजय गुप्ता, निदेशक स्वास्थ्य विभाग