फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं मिला क्रैश मिग-21 का ब्लैक बॉक्स, हैदराबाद से पहुंची टीम

Sat, 21 Jul 2018 08:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल फतेहपुर के झुलाड़ गांव में मिग-21 क्रैश घटना स्थल पर तीसरे दिन हैदराबाद से एयर कमांडेंट अनुराग जोशी टीम के साथ पहुंचे। टीम ने मौकास्थल का जायजा लिया। टीम ने कई अन्य जगहों पर जाकर भी जांच की।

विज्ञापन


टीम उन लोगों से भी मिली, जिन्होंने विमान को आग लगने के बाद क्रैश होते देखा था। अभी तक मिग-21 के कुछ ही पार्ट्स मिल पाए हैं। इनमें मिग-21 का इंजन भी शामिल है। ब्लैक बॉक्स अभी तक नहीं मिल पाया है। जब तक ब्लैक बॉक्स नहीं मिलेगा।

तब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाएगा। टीम के सदस्यों ने लोगों के बयान भी लिए। उन्होंने एयरफोर्स के जवानों को निर्देश दिए कि मिग-21 के हर पार्ट्स को एकत्रित किया जाए और उनका मेप भी तैयार किया जाए कि कौन सा पार्ट्स कहां पर मिला है, ताकि इस मामले की तह तक पहुंचकर पता
विज्ञापन


लगाया जाएगा कि आखिरकार मिग-21 के क्रैश होने का क्या कारण रहा। फिलहाल एयरफोर्स टीम मिग-21 के ब्लैक बॉक्स को ढूंढने में लगी है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया गया कि अगर मिग-21 का कोई पार्ट्स कहीं  मिलता है तो उसको छूने की बजाए इसकी जानकारी दें।

हादसे के तीन तीसरे दिन भी उस स्थल की खुदाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया, जहां पर मिग-21 के क्रैश होने के बाद गहरा गड्ढा पड़ गया था।  एयर कमांडेंट अनुराग जोशी ने कहा कि इस घटना का हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें