फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 की उम्र में प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने जोशी

Mon, 24 Sep 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सोलन के धर्मपुर से संबंध रखने वाले बीके जोशी हिमाचल से पहले अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं। बीके जोशी (59) का अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए मार्च 2018 में चंडीगढ़ में एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स से मलयेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

विज्ञापन


मलयेशिया के पिनांग में खेली गई अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफलता प्राप्त कर हिमाचल के पहले खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया है। यह जानकारी एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स के आल इंडिया महासचिव विनोद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया की बीके जोशी नेशनल प्रतियोगिता में हिमाचल का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पहली बार कोयंबोटुर में डबल के मुकाबले में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि दूसरी बार विशाखापट्टनम में मिक्स्ड डबल में भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। तीसरी बार चंडीगढ़ में हुए सिंगल मुकाबले में सेमीफाइनल तक खेल चुके हैं। उनका 2021 में जापान में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें