फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 सीटों पर जीत दर्ज करेगी: बलवीर पुंज

Sun, 27 Apr 2014 07:54 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के हिमाचल प्रभारी बलवीर पुंज ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को देश भर में हिमाचल की चारों सीटों समेत 250 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए के सहयोगियों समेत यह आंकड़ा 300 केे पार हो जाएगा।
विज्ञापन


यहां पत्रकारवार्ता में बलवीर पुंज ने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में सांप्रदायिकता को बढ़ा रही है। कांग्रेस के पूरक घोषणापत्र में मुसलमानों को ओबीसी के कोटे से आरक्षण देना अपने आप में राजनीतिक सांप्रदायिकता है।

भाजपा संविधान के अनुसार पिछड़े और दलित वर्ग को आरक्षण देने के पक्ष में है। लेकिन धर्म के आधार पर आरक्षण की संविधान में इजाजत नहीं है।

कांग्रेस चुनाव का सांप्रदायिकरण कर हिंदू और मुसलमान मतदाताओं को बांटना चाहती है। अंग्रेजों ने धर्म के आधार पर हिंदू-मुसलमानों को बांटकर शासन किया था, लेकिन उसका परिणाम रक्त रंजित बंटवारे के रूप में सामने आया था।
विज्ञापन


भाजपा और देश की जनता कांग्रेस की इस चाल को कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा यह चुनाव पांच मुद्दों पर लड़ रही है।

इनमें कांग्रेस का भ्रष्टाचार, महंगाई, देश की सुरक्षा, गुड गवर्नेंस और विकास प्रमुख हैं। 16 मई के बाद वीरभद्र पर आरोप तय होने के बाद वे मुख्यमंत्री नहीं रह पाएंगे।

बलबीर पुंज ने कहा कि सोनिया गांधी को सार्वजनिक रूप से भगवान नजर आने लगे हैं। उनके साथ विधायक जयराम ठाकुर, मंडी संसदीय चुनाव प्रभारी चंद्रसेन, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें