फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णिम दृष्टिपत्र की योजना अभी तक लागू नहीं, वित्त विभाग से रिपोर्ट तलब

Thu, 17 Dec 2020 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में विकास योजनाओं में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को फेलोशिप कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। ये सरकारी विभागों और जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों में होंगे। जयराम सरकार ने स्वर्णिम दृष्टिपत्र की यह घोषणा लागू करने के लिए वित्त एवं योजना विभाग को निर्देश दिए हैं। महीने में कार्य योजना तैयार कर इसे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडलीय विकास समिति की बैठक में मंत्री ने बताया कि राष्ट्र निर्माण और विकास नियोजन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकारी विभागों और जन प्रतिनिधि कार्यालयों में फेलोशिप और इंटरनशिप कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने वित्त और योजना विभाग को दो माह में योजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक बुधवार को शिमला में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी उपस्थित थे। भारद्वाज ने कहा कि बैठक में गृह और वित्त विभाग की समीक्षा की गई। गृह विभाग के तहत विभिन्न लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित किया गया है। भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल की संकल्पना साकार करने के लिए सरकार द्वारा ‘अटल हेल्पलाइन-1064’ आरंभ की गई है।
विज्ञापन


इसके तहत कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकता है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे कार्यशील रहती है। इसके साथ मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के माध्यम से भी शिकायतें दर्ज करवाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि वन, खनन तथा ड्रग माफिया पर अंकुश लगाने के लिए शुरू की गई ‘होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090’ के माध्यम से वन संबंधी, खनन संबंधी, मादक पदार्थों से संबंधित व अन्य सूचनाएं मिली हैं। गत ढाई वर्षों के दौरान इसके माध्यम से प्राप्त 2637 शिकायतों में से 2628 का निपटारा किया जा चुका है। बैठक में प्रधान सचिव गृह ओंकार चंद शर्मा और सचिव वित्त अक्षय सूद भी उपस्थित थे।

गुड़िया हेल्पलाइन पर 3632 शिकायतों का निपटारा
गुड़िया हेल्पलाइन के माध्यम से 26 जनवरी 2018 से 24 जून 2020 तक प्राप्त 4035 शिकायतों में से 3985 का निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष पर कार्यवाही की जा रही है। गत ढाई वर्षों के दौरान शक्ति बटन एप के माध्यम से प्राप्त सभी 3638 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें