फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bjp Tridev Sammelan: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के आदेश पर हमीरपुर आया हूं

Mon, 20 Jun 2022 11:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुलिस मैदान हमीरपुर में आयोजित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में कहा कि भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है और इसका श्रेय देश के प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को जाता है। 
विज्ञापन
त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को हमीरपुर में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का यह संसदीय क्षेत्र है। उनके आदेश पर ही यहां त्रिदेव सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री ने पुलिस मैदान हमीरपुर में आयोजित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में कहा कि भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है और इसका श्रेय देश के प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को जाता है। भाजपा का उद्देश्य सत्ता प्राप्त कर शक्ति अर्जित करना नही है, बल्कि पार्टी के लिए सत्ता समाजसेवा का एक साधन है। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण में बेहतर काम करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पीठ थपथपाई।

विज्ञापन


कहा कि आज सेना को तकनीकी, आधुनिक, साहसी और निडर बनाने की आवश्यकता है। अब पहले की तरह टैंकों से आमने-सामने लड़ाई नहीं होती। युद्ध के तरीके बदल चुके हैं। आए दिन नई तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। सेना को नौजवान बनाने के लिए केंद्र की सरकार अग्निपथ योजना को लेकर आई है। यह योजना दुनिया में भारत की सेना को नंबर एक और शक्तिशाली बनाने में कारगर साबित होगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे हैं, वह बताएं कि उन्होंने देश के युवाओं के लिए क्या किया? पत्रकारों के सवाल पर पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी को बदलने के बयानों पर धर्मेेंद्र प्रधान ने कहा कि पीयू को बदलने के लिए सरकार को कोई इरादा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें