फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को निराधार बताया

Wed, 22 May 2019 07:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा की ओर से सराज विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को भाजपा ने निराधार बताया है। भाजपा के मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह ने आश्रय के इस बयान पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अपनी हार को सामने देखकर बौखलाहट में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगा रहे हैं। सराज विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है और वहां की भोली भाली जनता हर बात मतदान को लेकर अग्रणी रही है।

गत विधानसभा चुनावों में भी सराज विधानसभा क्षेत्र में 86 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था और इस बार भी यहां की जनता से 81 प्रतिशत से अधिक मतदान करके अपना स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन


राम सिंह ने कहा कि आश्रय शर्मा ने सराज की जनता पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाकर लोगों का अपमान किया है। राम सिंह ने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की प्रचंड लहर चल रही है और इस लहर में किसी भी विपक्षी दल का जीत पाना संभव नहीं।

पांच साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक काम किए और इन्हीं के दम पर देश भर की जनता एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

केंद्र में फिर से भाजपा सरकार बनने के बाद देश के साथ प्रदेश भी विकास की राह में और अग्रसर होगा। इस मौके पर उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के मीडिया प्रभारी अजीत कपूर और राजा सिंह मल्होत्रा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें