फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार: महामंत्री जम्वाल बोले- सरकारी खर्चे पर हुई थी राहुल गांधी की मंडी रैली

Sat, 25 Dec 2021 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि तत्कालीन वीरभद्र सरकार के अंतिम वर्ष के कार्यकाल में जिस तरह सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ, वह किसी से छिपा नहीं हैं। उन्होंने राठौर को याद दिलाते हुए कहा कि 2017 में मंडी में हुई राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस ने एचआरटीसी को लाखों का चूना लगाया था।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के बयान पर पलटवार किया है। राठौर का आरोप था कि सरकार चार साल का जश्न मनाने के लिए सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रही है। सरकारी विभागों के माध्यम से भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि तत्कालीन वीरभद्र सरकार के अंतिम वर्ष के कार्यकाल में जिस तरह सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ, वह किसी से छिपा नहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने राठौर को याद दिलाते हुए कहा कि 2017 में मंडी में हुई राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस ने एचआरटीसी को लाखों का चूना लगाया था। तत्कालीन सरकार ने चुनावी रैली को सरकारी बना दिया था। रैली में भीड़ जुटाने के लिए एचआरटीसी बसें बुक की गई थीं, जिस पर 72 लाख का खर्चा आया था। कांग्रेस ने एचआरटीसी को एक रुपया भी नहीं दिया। बाद में पूरी राशि सरकार ने एचआरटीसी के खाते में जमा कर दी। 

कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने के लिए कांग्रेसी दिल्ली में डटे
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर को अपनी कुर्सी की चिंता सताने लगी है। कहा कि इस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने के लिए कांग्रेसी ही दिल्ली में डटे हैं। यही वजह है कि राठौर उनकी कुर्सी बचाने और मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें