फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: नड्डा का तीसरा रोड शो कल कुल्लू में, भरेंगे चुनावी हुंकार

Thu, 12 May 2022 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रोड शो और रैली के बाद कुल्लू में मंडी संसदीय क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का तीसरा रोड शो और रैली शुक्रवार को कुल्लू में होगी। नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र मंडी में चुनावी हुंकार भरेंगे। वह पहले धर्मशाला में भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में जाएंगे। उसके बाद कुल्लू में जनसभा करेंगे। इससे पहले नड्डा शिमला और कांगड़ा में भी दो रोड शो कर चुके हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा लगातार हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। नड्डा शुक्रवार सुबह पहले धर्मशाला आएंगे, वहां पर वह सबसे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर को शुरू करेंगे। इसके बाद वह दोपहर बाद कुल्लू पहुंचेंगे। यहां पर वह रोड शो करेंगे।

यहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका चार राज्यों में जीत पर अभिनंदन करेंगे। यहां रोड शो और रैली के बाद कुल्लू में ही वह मंडी संसदीय क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसमें वह मिशन रिपीट के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। 
विज्ञापन


हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होगी चौथी रैली 
शिमला, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्रों के बाद नड्डा की चौथी रैली हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होगी। यह बिलासपुर, हमीरपुर या ऊना में तय की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें