फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: भाजपा केवल कार्यकर्ताओं की व कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी

Sun, 02 Oct 2022 10:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/हमीरपुर/बिलासपुर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि वह कुर्सी के समर्थन या इसे हासिल करने नहीं आए, बल्कि यह बताने आए हैं कि जितना काम पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है, अन्य किसी पार्टी ने नहीं किया।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट करते मुख्यमंत्री जयराम ठाक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विचारों से जुड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जबकि कांग्रेस नेशनल पार्टी नहीं, बल्कि भाई-बहन की पार्टी रह गई है। भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी है, इसलिए देशभर में भाजपा की सरकारें बनती हैं। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को ऊना में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहीं। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों की तरह सत्ता के लिए भाजपा गिरगिट की तरह रंग नहीं बदलती। नड्डा ने हमीरपुर और बिलासपुर में भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्तूबर को बिलासपुर एम्स का उद्घाटन करने आना है। इसलिए नड्डा ने रविवार को एम्स पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। नड्डा ने ऊना में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ कर कहा कि यह पार्टी की विचारधारा बढ़ाने के लिए है। यह विचार का केंद्र बने, इसी उद्देश्य से कार्यालय समर्पित किया है। नड्डा ने यहां कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की क्लास ली। कहा, विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अभी से डट जाएं।

उन्होंने बंद कमरे में हुई बैठक में चुनावी तैयारियों पर पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। नड्डा ने कहा कि वह कुर्सी के समर्थन या इसे हासिल करने नहीं आए, बल्कि यह बताने आए हैं कि जितना काम पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है, अन्य किसी पार्टी ने नहीं किया। आज कांग्रेस में मात्र नौ करोड़ सदस्य हैं, वहीं भाजपा 18 करोड़ कार्यकर्ताओं के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। नड्डा ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि एक नई पार्टी भी आई है।
विज्ञापन


यहां प्रदेश में भी प्रचार कर रही है। ऐसी पार्टी को अन्य राज्यों के चुनाव में राष्ट्रवादियों ने उन्हें सबक सिखाया है। उधर, हमीरपुर पहुंचे नड्डा ने जिला मुख्यालय में एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों से बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी उपस्थित रहे। 

15 को चंबा में भी हो सकती है मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस दिन में दूसरी बार फिर हिमाचल आ सकते हैं। मोदी चंबा में 15 अक्तूबर को 180 मेगावाट की होली बजौली परियोजना का उद्घाटन करने और 48 मेगावाट की चांजू-तीन और 30 मेगावाट की देयोठल चांजू परियोजना का शिलान्यास करने आ सकते हैं। 

परीक्षा के दौर को हल्के में लें पर गंभीरता से करें काम : जयराम 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। परीक्षा के इस दौर को हल्के में लें, लेकिन सभी गंभीरता से काम करें। दोबारा भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद जरूरी है। मुख्यमंत्री रविवार को ऊना में जिला भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब संगठन को मजबूत बनाने व चर्चा के लिए जगह की तलाश करते थे।

अब जिला स्तर पर अपना कार्यालय होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी व देश आगे बढ़े हैं। देशभर में रिवाज बदल गया है और अब हिमाचल की बारी है। इसके लिए सब एकजुटता के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि मंडी रैली में मौसम बाधा बना और पीएम मोदी नहीं पहुंच पाए। लेकिन अब माहौल ताजा करने के लिए सभी बिलासपुर पहुंचें और ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बनें। 

लोगों को विचारधारा से जोड़ें : अनुराग
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा संगठन से नए लोगों को जोड़ें। सत्ता या पार्टी के साथ जोड़ने के अलावा विचारधारा से लोगों को जोड़ें। नए लोगों को अपनापन देना है। इन्हें परिवार का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय में हर तरह की सुविधा है। ई लाइब्रेरी से हर कोई जानकारी जुटा सकेगा। उन्होंने बिलासपुर में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का भी न्योता दिया।

विज्ञापन

मोदी की रैली के लिए नड्डा ने हर हलके से 5-5 हजार लोगों को लाने का दिया लक्ष्य

हमीरपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे मंडी से विधायक अनिल शर्मा। रविवार - फोटो : संवाद
हमीरपुर जिला मुख्यालय में एक होटल में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को मोदी की बिलासपुर रैली में प्रत्येक विस क्षेत्र से करीब 5000-5000 लोगों को रैली में पहुंचाने का लक्ष्य दिया। नड्डा ने कहा कि पिछले पांच साल में जो फसल बोई है, अब आगामी पंद्रह-बीस दिनों में वही काटने को मिलेगी। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी, जिला और मंडल भाजपा के पदाधिकारी, नगर परिषद, जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। 

धूमल नहीं पहुंचे बैठक में
इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल नहीं पहुंच पाए। धूमल के बड़े भाई रूपलाल अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। हमीरपुर में आयोजित बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने पिता से ताया के स्वास्थ्य के बारे में मोबाइल पर पल-पल अपडेट लेते दिखे।

नड्डा ने गांधी जयंती पर रविवार को हमीरपुर के गांधी चौक स्थित खादी की दुकान से खरीदारी की। खादी का कुर्ता-पायजामा बनाने और उसका प्रचार करने के लिए नड्डा के मौजूद सभी नेताओं ने इस दुकान से पांच-पांच मीटर कपड़ा खरीदा। नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए खादी उत्पाद खरीदने की अपील की। 

एम्स पहुंचकर दिए दिशा-निर्देश
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर का निरीक्षण किया। नड्डा हेलीकॉप्टर से एम्स पहुंचे। वहां पहुंचने पर स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। उपायुक्त पंकज राय ने उन्हें पीएम दौरे के लिए की गई सारी व्यवस्था से अवगत करवाया।

नड्डा ने एम्स के विभिन्न विभागों और आईसीयू का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पीएम दौरे से संबंधित सभी स्थलों का दौरा किया। एम्स के अधिकारियों को तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश भी दिए। इसके बाद नड्डा ने परिधि गृह बिलासपुर में भाजपा पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। रात को उन्होंने धौलरा मंदिर में चल रहे शरदोत्सव में शिरकत कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और वहां मौजूद लोगों से भी मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें