फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वीरभद्र से मिले नड्डा, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 28 Feb 2020 11:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
जेपी नड्डा वीरभद्र सिंह से मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने उनके निजी निवास हॉलीलॉज पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक बातचीत हुई। नड्डा सुबह करीब 10:30 बजे हॉली लॉज पहुंचे। इस दौरान वीरभद्र सिंह के बेटे व विधायक विक्रमादित्य सिंह नड्डा को लेने गेट तक गए। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा वीरभद्र सिंह से मिलने हॉली लॉज पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान नड्डा ने वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने कहा कि वह वीरभद्र सिंह से मिलने और उनका कुशल क्षेम पूछने आए थे। उन्होंने कहा हाल ही में वीरभद्र सिंह तबीयत थोड़ी अस्वस्थ थी और वह पीजीआई में दाखिल थे। उस समय निजी कार्यक्रमों में व्यस्त  होने के कारण उनसे मिल नहीं पाए थे। इसलिए शिमला आते ही उनसे मुलाकात की। उन्होंने वीरभद्र सिंह की लंबी उम्र और स्वस्थ होने की कामना की।  नड्डा ने कहा कि विधानसभा में वीरभद्र सिंह के साथ उनका  संबंध 1993 से है। जब वीरभद्र मुख्यमंत्री थे और वह विपक्ष के नेता थे।

कहा कि वीरभद्र से उनका व्यक्तिगत संबंध है और प्रदेश की राजनीति में उनका जो स्थान है उसको सबने सराहा है। नड्डा ने कहा कि मुझे खुशी है कि वीरभद्र सिंह स्वस्थ है और सक्रिय है। बता दें जेपी नड्डा के बेटे गिरीश की बीते दिनों ही शादी हुई है। 29 फरवरी को 11 बजे नड्डा निवास गांव विजयपुर जिला बिलासपुर में प्रीति भोज आयोजन किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान नड्डा ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए वीरभद्र को प्रीति भोज का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें