फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के स्कूलों में वैदिक गणित की पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

Fri, 28 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अब हिमाचल के स्कूली विद्यार्थी भी वैदिक गणित की पढ़ाई करेंगे। आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के स्कूलों में वैदिक गणित पढ़ाई शुरू करने के लिए शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटा है। छठी से दसवीं कक्षा तक इसे शुरू किया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा की तर्ज पर वैदिक गणित का पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


बोर्ड के आगामी सत्र 2021-22 में विभिन्न कक्षाओं में वैदिक गणित विषय को शुरू किया जाएगा। इस विषय को शुरू करने का मकसद गणित विषय में पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करना है। वैदिक गणित के जरिये छात्रों को गणित के प्रश्नों को सरल तरीके से हल करना सिखाया जाएगा। इस विषय के शुरू होने से बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने में भी सहायता मिलेगी।

पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए बोर्ड ने एक समिति बनाई है, जिसकी कार्यशाला शुरू हो गई है। वैदिक गणित को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। छठी से दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में वैदिक गणित को जोड़ा जाएगा। पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समिति काम कर रही है। बोर्ड की योजना है कि नए सत्र में वैदिक गणित की पढ़ाई स्कूलों में शुरू की जाए। - अक्षय सूद, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें