फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता शांता कुमार बोले, नेता टटोलें कहीं संगठन में ‘प्रदूषण’ तो नहीं

Sun, 19 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि कहीं संगठन में ‘प्रदूषण’ तो नहीं है, नेता इसे टटोलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि कहीं संगठन में ‘प्रदूषण’ तो नहीं है, नेता इसे टटोलें। देश को परम वैभव में लाने के लिए मैं नहीं हम की भावना होनी चाहिए। मैं की भावना ने ही इस देश को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था।
विज्ञापन


संगठन में सामूहिकता, परस्पारिकता होनी चाहिए। कुल्लू के घुड़दौड़ में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए शांता ने कहा कि संगठन में व्यक्तिवाद, व्यक्तिनिष्ठा नहीं होनी चाहिए।

नेताओं को चाहिए कि वे भारत की संस्कृति और सुगंध को लेकर चलें। पद, पैसे का पागलपन नेताओं में नहीं होना चाहिए। संगठन को समर्पित ध्येयनिष्ठ कार्यकर्ता तैयार करने होंगे। तभी भारत विश्व गुरु कहलाएगा।
विज्ञापन

 
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि दो वर्ष पूर्व यूपीए शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर होने के कारण चारों ओर भय, अविश्वास और निराशा का वातावरण था।

कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई, भाजपा ने छह माह कर दिखाया

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने नेताओं तथा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्र की जनता की आशा की एकमात्र किरण भाजपा और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी थे। भाजपा ने भी सत्ता में आने के पश्चात जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए मात्र 6 महीनों में वह करके दिखाया, जो कांग्रेस अपने शासनकाल के 60 वर्षों में करके नहीं दिखा पाई।

गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली माताओं और बहनों को अगले तीन वर्षों में 5 करोड़ गैस सिलेंडर और चूल्हे उज्ज्वल योजना में मुफ्त दिए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने नेताओं तथा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के उपकुलपति डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आरएसएस के प्रांत प्रचारक संजीवन कुमार ने सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि 20 जून को शिविर का समापन होगा।

समापन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल नेताओं को संगठनात्मक टिप्स देंगे। कहा कि रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भाजपा नेताओं तथा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

टाट-पट्टियों पर बैठकर भोजन कर रहे नेता

मनाली के घुड़दौड़ में प्रशिक्षण वर्ग में छोटे बड़े सभी नेताओं पर अनुशासन का डंडा चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के अभ्यास वर्ग में संघ की तर्ज पर कदमताल हो रही है। मनाली के घुड़दौड़ में प्रशिक्षण वर्ग में छोटे बड़े सभी नेताओं पर अनुशासन का डंडा चल रहा है। इतना ही नहीं, प्रशिक्षण शिविर में संघ के देशभक्ति के गीत गाए जा रहे हैं।

टाट-पट्टियों पर छोटे-बड़े नेता भोजन कर रहे हैं। सुबह संघ की शाखा में भी नेता कदमताल कर रहे हैं। कुल्लू के घुड़दौड़ में भाजपा के अभ्यास वर्ग में आरएसएस के प्रचारकों ने भी डेरा जमाया है। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजीवन कुमार ने भाजपा नेताओं को संगठनात्मक टिप्स दिए।

तृतीय सत्र में प्रांत प्रचारक ने सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। सत्र के संबोधन के पश्चात संजीवन कुमार की मंत्रणा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा से बंद कमरे में हुई। अभ्यास वर्ग मातृ संगठन आरएसएस की तर्ज पर चल रहा है। वर्ग के मध्य किसी को भी घर जाने की अनुमति नहीं है।

Published by Ashok Chauhan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें