भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की वजह से ही आधा कश्मीर पाकिस्तान में गया था। उनके बोए बीजों की सजा भारत अब भी भुगत रहा है। जेएनयू जैसे शिक्षण संस्थानों में पनप रहे
देशद्रोह और आतंकवादियों के बचाव में आई कांग्रेस और वामपंथी दल अपनी कब्र स्वयं खोद रहे हैं। इन पापों की सजा देश की जनता उन्हें अवश्य देगी। विपक्ष की ऐसी गतिविधियों पर अफसोस जताते हुए कहा कि जेएनयू में जो भी घटित हुआ, वह बेहद अफसोस जनक है।