फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैय्यर ने घेरी अपनी ही सरकार, बोले- चंबा में बेबी किट खरीद में हुई धांधली

Thu, 04 Mar 2021 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
चंबा से भाजपा विधायक पवन नैय्यर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंबा से भाजपा विधायक पवन नैय्यर ने वीरवार को प्रश्नकाल के दौरान अपनी ही सरकार को घेर दिया। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। नैय्यर ने बेबी किट, कंबल, पोस्टरों को टेंडर प्रक्रिया अपनाए बिना खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। 

विज्ञापन


नैय्यर ने कहा कि विभाग ने गोलमोल जवाब दिया है। स्थानीय व्यक्तियों से खरीद भी नहीं की गई है। अखबारों में टेंडर नहीं दिए गए। रसीदें स्वयं बना ली गई हैं। इसी बीच, माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि इस तरह के घोटाले पूरे प्रदेश में हुए हैं। 

जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने बताया कि चंबा जिले के लिए बेबी किट और अन्य सामान की खरीद के लिए छह लाख रुपये दिए गए थे। उन्होंने कहा कि 500 रुपये की किट 435 में रुपये में खरीदी गई है। यह सारा काम उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने इसमें भाग लिया था और न्यूनतम बोलीदाता को इसका काम आवंटित किया गया था। उन्होंने कहा कि विधायक के सवाल उठाने पर प्रक्रिया को दोबारा देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें