कल से विधायक प्राथमिकताओं की बैठकें लेंगे जयराम
सोमवार और मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट तैयार करने के लिए पहले विधायक प्राथमिकता बैठकें होंगी। इनमें विधायक आगामी वित्त वर्ष के लिए पेयजल-सीवरेज, सिंचाई और सड़कों की प्राथमिकताएं देंगे। पेयजल-सीवरेज, सिंचाई और सड़कों की दो-दो वास्तविक नई योजनाएं बजट के लिए दी जाएंगी तो दो-दो चालू योजनाओं को भी दिया जाएगा।