भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार रिमोट कंट्रोल से नहीं चल रही है। यहां स्वचालित सरकार चल रही है। कांग्रेस नेताओं के आरोप निराधार हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस रिमोट कंट्रोल से चल रही है।
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा है कि प्रतिभा सिंह कांग्रेस की डमी अध्यक्ष हैं। भाजपा के पन्ना कमेटी की कांग्रेस ने नकल की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला नहीं ले सकती, वह राज्य कैसे चला सकती है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में सरकार रिमोट कंट्रोल से नहीं चल रही है। यहां स्वचालित सरकार चल रही है। कांग्रेस नेताओं के आरोप निराधार हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस रिमोट कंट्रोल से चल रही है। वर्तमान में पंजाब और नई दिल्ली सरकार राज्य में अराजकता की स्थिति में है। आम आदमी पार्टी का मॉडल पूरी तरह से फेल हो गया है।
आम आदमी पार्टी के नेता निराश हैं और भाजपा नेताओं पर झूठे केस कर रहे हैं। भाजपा के पास 2,069 ग्राम केंद्र प्रमुख हैं, जो बूथ स्तर पर लगभग 500 लोगों का नेतृत्व करते हैं। बूथ स्तर पर एक लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। ये सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। भाजपा ने महंगाई पर लगाम लगाई है।
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट पर टिकटें तय करती है भाजपा
संजय टंडन ने कहा कि भाजपा वैज्ञानिक तरीके से काम करती है। टिकटों के आवंटन से पहले सर्वे होते हैं। ग्राउंड रिपोर्ट एकत्र की जाती है। प्रदेश में यह प्रक्रिया जारी है। इनके आधार पर ही टिकटों को तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले टिकटों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।