फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को भाजपाइयों के मन की बात जानेंगे शाह

Fri, 24 Apr 2015 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 अप्रैल को हिमाचल में पार्टी नेताओं के मन की बात जानेंगे। प्रदेश के विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों से एक-एक करके मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान वह प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने से लेकर प्रदेश सरकार की खामियों को जनता के सामने लाने के टिप्स देंगे। एक मई को धर्मशाला में आयोजित होने वाली कार्यसमिति की बैठक के अंतिम दिन वे शिरकत करेंगे। दो मई को वह धर्मशाला से अमृतसर के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय नेतृत्व की कोशिश है कि जनता के बीच हिमाचल में भाजपा की पकड़ बनी रहे। केंद्र की ओर से प्रदेश को दिए जा रहे तोहफों के बारे में भी पार्टी जनता को अवगत कराए। आईआईएम, एम्स, नेशनल हाईवे, रेलवे के लिए बजट आवंटन सहित अन्य योजनाओं के बारे में पूरे प्रदेश में प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन


शाह के साथ संगठन मंत्री राम लाल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता शामिल रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें