फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जेपी नड्डा बोले- केंद्र से जारी फंड को खर्च नहीं कर पाई राज्य सरकार, यह लोगों के साथ अन्याय

Wed, 02 Jul 2025 02:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  बिलासपुर पहुंचे। यहां भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने किया स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। बिलासपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातची में  नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार हर समय प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राहत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को सहायता राशि जारी की है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी करोड़ों का फंड केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को जारी किया गया है, लेकिन प्रदेश सरकार उस पैसे का अभी तक पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाई है जो इस प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय है।

विज्ञापन



इससे पहले नड्डा का  बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने डॉ. बिंदल को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की। कार्यकर्ताओं के बीच हुए इस मुलाकात के दौरान भाजपा संगठनात्मक मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने जीवन को दी दिशा: नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। उनके पिता प्रो. नारायण लाल नड्डा 3 जुलाई को शतायु होंगे। उनके पिता के शतायु होने और उनके जीवन में योगदान के बारे में जब पूछा, तो जेपी नड्डा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन की हर उपलब्धि, हर मोड़, हर निर्णय के पीछे पिता की प्रेरणा और शिक्षाएं हैं। उन्होंने न केवल मुझे पाला-पोसा, बल्कि जीवन को देखने और समझने का नजरिया भी दिया। मैं जो कुछ भी हूं, उन्हीं की वजह से हूं। पिता के साथ संबंध वैचारिक विरासत है। उन्होंने कहा कि पिता ने ही उन्हें जीवन में अनुशासन, सेवा और सच्चाई के मूल्य दिए। वही मेरी राजनीति और सार्वजनिक जीवन की नींव बने। नड्डा ने कहा कि उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनाया, जोकि सबसे अहम है। हर मोड़ पर मेरे साथ रहे। मेरे हर निर्णय में वो पथप्रदर्शक रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें