फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda Himachal Visit: जेपी नड्डा 2 जुलाई को आयेंगे बिलासपुर, परिधि गृह में स्वागत करेगी भाजपा

Mon, 30 Jun 2025 02:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

JP Nadda Himachal Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बुधवार 2 जुलाई की सुबह बिलासपुर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 3 दिनों के लिए अपने गृह जिला बिलासपुर आ रहे हैं। 3 जुलाई को शतायु संपन्न होने जा रहे अपने पिता डॉ. नारायण लाल नड्डा के सौवें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विजयपुर स्थित 'नड्डा निवास' में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे जगत प्रकाश नड्डा बुधवार 2 जुलाई की सुबह बिलासपुर पहुंच जाएंगे। परिधि गृह बिलासपुर में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। 4 जुलाई को उनका वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके डॉ. नारायण लाल नड्डा 3 जुलाई को जीवन का शतक पूरा करने जा रहे हैं। उनके शतायु संपन्न होने के उपलक्ष्य में विजयपुर स्थित 'नड्डा निवास' में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुति से भक्तिरस की गंगा बहाने के लिए राष्ट्र मंदिर दिल्ली के अजय भाई को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा। वहीं, दोपहर एक बजे से कहलूरी धाम शुरू होगी, जिसमें मेहमानों को बिलासपुर के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इस कार्यक्रम में बिलासपुर समेत प्रदेश भर से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने बताया कि अपने पिता डॉ. नारायण लाल नड्डा के जन्म दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 2 जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे बिलासपुर पहुंच जाएंगे। सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान जेपी नड्डा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से बात करने के साथ ही बिलासपुर जिला में केंद्र के सहयोग से चल रही विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। 3 जुलाई को वह दिन भर विजयपुर में परिवार के सदस्यों के साथ अपने पिता डॉ. नारायण लाल नड्डा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे समारोह में आने वाले मेहमानों का स्वागत करेंगे। 4 जुलाई को उनका दिल्ली वापस लौटने का कार्यक्रम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें