फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झाड़ियों में लगाई आग बुझाते समय चपेट में आया बुजुर्ग, मौत

Wed, 29 May 2024 09:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)

सार

घुमारवीं के समलाह गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। भराड़ी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल घुमारवीं के समलाह गांव में झाड़ियों में लगाई आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। घटना के समय समलाह गांव के सेवानिवृत अध्यापक कृष्ण चंद (88) आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वह बुरी तरह झुलस गए। भराड़ी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद बुधवार दोपहर को घर से करीब एक किलोमीटर दूर अपनी घासनी में गए थे। वहां उन्होंने अपनी जमीन से झाड़ियां और खरपतवार काटा। बाद में उन्हें इकट्ठा कर आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग दूसरे लोगों की जमीन और रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ती देख कृष्ण चंद ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन खुद आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। जब कुछ समय बाद लोगों ने आग घरों की ओर बढ़ती देखी तो वे मौके पर पहुंचे।

आग बुझाते समय लोगों ने बुरी तरह से झुलस गए कृष्ण चंद को देखा, तो उनके परिजनों को सूचित किया और तुरंत उन्हें भराड़ी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। भराड़ी थाना के प्रभारी देवानंद ने बताया कि आग में झुलसने से बुजुर्ग की मौत हुई है। घुमारवीं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें