फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: जेपी नड्डा बोले- कार्यकर्ताओं का जोश दे रहा मिशन रिपीट की गवाही

Tue, 12 Apr 2022 05:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

सोमवार देर शाम घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी है। पहले विकास के कार्यों के लिए हजारों रुपये मिलते थे, लेकिन अब करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश प्रदेश में भाजपा सरकार के मिशन रिपीट की गवाही दे रहा है। सोमवार देर शाम घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी है। पहले विकास के कार्यों के लिए हजारों रुपये मिलते थे, लेकिन अब करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में सभी वर्गों का एक समान विकास ही सरकार के मिशन रिपीट का आधार बनेगा। नड्डा ने कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


हर घर में नल और उसमें शुद्ध जल पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हर गरीब व आम जनमानस का प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का इलाज फ्री हो रहा है। इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। नड्डा ने डबल इंजन सरकार का महत्व बताते हुए कहा कि गृहिणियों को लाभान्वित करने के लिए केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना शुरू की है। इस योजना को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने गृहणी योजना चलाकर प्रदेश में लाखों महिलाओं को लाभान्वित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें