फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन की पांचवीं सुरंग का उद्घाटन

Thu, 02 Sep 2021 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)

सार

मैक्स इन्फ्रा लिमिटेड कंपनी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव सोनी ने इसका उद्घाटन किया। सुरंग की लंबाई लगभग 700 मीटर है। इसके दोनों सिरे आपस में जुड़ गए हैं। राजीव सोनी ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इसका कार्य तय समयसीमा में पूरा होगा।
विज्ञापन
भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन की पांचवीं सुरंग का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल और पंजाब को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट भानुपल्ली-बिलासपुर की सुरंग 5 का गुरुवार को उद्घाटन हुआ। इस प्रोजेक्ट में सात सुरंगों पर कार्य चल रहा है। इनमें 5 सुरंगों का कार्य पूरा हो चुका है। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अब लेह-लद्दाख तक सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। मैक्स इन्फ्रा लिमिटेड कंपनी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव सोनी ने इसका उद्घाटन किया। सुरंग की लंबाई लगभग 700 मीटर है।

विज्ञापन


इसके दोनों सिरे आपस में जुड़ गए हैं। राजीव सोनी ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इसका कार्य तय समयसीमा में पूरा होगा। कहा कि इस प्रोजेक्ट में 7 सुरंगें हैं, जिनमें 5 सुरंगों का काम पूरा कर लिया गया है। अक्तूबर तक बची 2 सुरंगों का भी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। धरोट तक यह कार्य पूरा हो चुका है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें