फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Fire Incident : दधोल चौक पर मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 05 Jul 2024 10:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के भराड़ी उपतहसील के तहत दधोल चौक पर एक मेडिकल स्टोर जलकर राख हो गया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया है। 
 
विज्ञापन
दधोल चौक पर मेडिकल स्टोर जलकर राख - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भराड़ी उपतहसील के तहत दधोल चौक पर मेडिकल स्टोर में आग लगने से पचास लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जिस समय आग लगी उस समय मेडिकल स्टोर बंद था। स्थानीय लोगों ने जैसे ही दुकान के अंदर से धुंआ व आग की लपटें निकलती देखी एकाएक शटर का ताला तोड़ कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग को बुझाया न जा सका। इस दौरान अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। जब तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची दुकान के भीतर रखी दवाइयां व अन्य सामान जलकर राख हो गया था। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक करलोटी गांव के अक्षित कुमार ने अभी दो माह पहले ही दधोल चौक पर होल सेल दवाइयों की दुकान खोली थी। रोजाना की तरह शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद करके घर निकल गया था। अभी वह रास्ते में ही था कि इसी दौरान दुकान के भीतर आग लगने की घटना सामने आ गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दुकान मालिक अक्षित को दी। वहीं, लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर शटर खोला व आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें व दुकान के भीतर से निकलने वाला धुंआ इतना तेज था कि आग बुझाना मुश्किल रहा। दुकान के भीतर रखी करीब पचास लाख रुपये कीमत की दवाइयां जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की गाड़ी व कर्मी मौके पर पहुंची जिन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से दो मंजिला मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि साथ लगती इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान की तरफ आग नहीं बढ़ी नहीं तो नुकसान और बढ़ सकता था। भराड़ी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पडयालग पंचायत प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण पता नहीं चल सके हैं। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया है। उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को हर संभव मुआवजा देने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें