फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्रम सिंह बोले- दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए पीएम को बुलाएंगे, 15000 करोड़ का निवेश सुनिश्चित किया

Tue, 07 Sep 2021 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल में निवेश के लिए निवेशक प्राथमिकता दे रहे हैं और दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए सरकार ने 15000 करोड़ का निवेश सुनिश्चित किया है। इसके अलावा दो और बड़ी कंपनियां एक हजार करोड़ के निवेश के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रदेश के अन्य मसलों को लेकर भी चर्चा करने के लिए भी बुधवार को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। हिमाचल में निवेश के लिए निवेशक प्राथमिकता दे रहे हैं और दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए सरकार ने 15000 करोड़ का निवेश सुनिश्चित किया है। इसके अलावा दो और बड़ी कंपनियां एक हजार करोड़ के निवेश के लिए तैयार हैं। बिक्रम सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिकांश निवेशक राज्य के बॉर्डर में निवेश करना चाहते हैं, ताकि उनको सुगमता रहे। सरकार के पास एक ही स्थान पर सीमित लैंड बैंक उपलब्ध है।

विज्ञापन


इस कारण सरकार अन्य स्थानों में निवेशक के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। फिल्म सिटी के लिए भी सीमा पर जमीन की मांग की जा रही है। सरकार इस कंपनी के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। मंत्री ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिकारियों से निवेशक आसानी मिल सकते हैं और उनकी बात पर गंभीरता से विचार किया जाता है। यही कारण है कि  निवेशक हिमाचल को निवेश के लिए अन्य राज्यों से ज्यादा पसंद करते हैं। उन्होंने पूरी उम्मीद है कि प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें