फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली हाट में महिलाएं बेच सकेंगी उत्पाद : सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की लिफ्ट पार्किंग में बनेनी हिमाचली हॉट के लिए दुकानें, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

यहां स्वयं सहायता समूहों के लिए बनाई जाएंगी 25 दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचपीएसआरएलएम) के तहत नगर निगम की लिफ्ट पार्किंग में हिम ईरा हिमाचली हाट का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को हिमाचली हाट का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग महिलाओं के सशक्तीकरण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। हिम ईरा हिमाचली हाट एक आधुनिक ढांचे में बनाई जाएंगी जिसमें 25 दुकानें होंगी। यह दुकानें प्रदेश के सभी 12 जिलों की स्वयं सहायता समूहों को दी जाएंगी। इस हाट में ग्रामीण कला, शिल्प, हस्तकरघा उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण वस्तुएं और पारंपरिक हिमाचली व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। हिमाचली हाट का निर्माण करीब 22 करोड़ की लागत से होगा। यह महिलाओं को स्थायी आजीविका और स्वावलंबन का अवसर प्रदान करेगा। यह न केवल ग्रामीण उत्पादों को एक नया बाजार देगा बल्कि हिम ईरा ब्रांड के तहत महिला उद्यमियों की पहचान और आमदनी भी बढ़ाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, शिमला (शहरी) विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें