फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Bilaspur: घुमारवीं के निहारी में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 22 Jun 2024 11:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)

सार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना के तहत निहारी कस्बे में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घुमारवीं के निहारी में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना के तहत निहारी कस्बे में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक का मोबाइल भी फट गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार रोहताश दत्ता(28) पुत्र एसके दत्ता निवासी गांव मसेरडू जिला हमीरपुर शनिवार सुबह बाइक पर चंडीगढ़ से अपने घर जा रहा था।

विज्ञापन


सुबह करीब 7:30 बजे जब निहारी कस्बे के पास पहुंचा तो बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा टकराई। हादसे में रोहताश के सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें