महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी बेटी को गोली मारने की धमकी दी और कथित तौर पर उसके कान पर भी रिवॉल्वर रख दी। बेटी की जान को खतरे में देख मां बुरी तरह घबरा गई और उसने अपने गले से सोने की चेन उतारकर आरोपियों को दे दी। दोनों बाइक सवार बडूही की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने जिले से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही है।