बदारन में जीप की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। बाइक लोक निर्माण विभाग की गाड़ी से टकराई। मृतक की पहचान पुनीत चंदेल निवासी करड़ी के रूप में हुई है। घायल दीक्षित डोगरा को नादौन अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह भी करड़ी का ही रहने वाला है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुनीत और दीक्षित डोगरा करड़ी से धनेटा की तरफ जा रहे थे। बदारन स्कूल के पास लोक निर्माण विभाग की जीप से टक्कर हो गई। बाइक दीक्षित डोगरा चला रहा था और पुनीत पीछे बैठा था। हादसा हुआ तो पुनीत उछलकर नीचे गिर गया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए।