फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत तोड़कर कमरे में घुसी चट्टान, तीन युवकों की मौत

Wed, 26 Sep 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में तीन दिन तक मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया। राज्य में बारिश ने तीन और लोगों की जान ले ली है। नेरवा की बिहारी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक मकान के ऊपर चट्टान गिरने से उसके नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से जख्मी है। मृतकों में दो बिहार और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। दो अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब ग्यारह बजे बिहारी कॉलोनी में अचानक पहाड़ी से गिरकर एक चट्टान अमर सिंह बिजवाड़िया के मकान के लेंटर को तोड़ते हुए एक कमरे में जा घुसी। जिस कमरे में यह चट्टान घुसी, उसमें पेंटर का काम करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के सात मजदूर रह रहे थे। चट्टान के नीचे आने से तीन युवकों की मौत हुई। 

विज्ञापन

ये लोग हुए हादसे का शिकार

मृतकों में रामेश्वर पुत्र रामजीवन गांव भतंडी, डाक घर अहियापुर, मुजफ्फरपुर (बिहार), प्रफुल्ल पुत्र किशोरी प्रसाद ग्राम बाटंडली, डाकघर हजियापुर, मुजफ्फरपुर (बिहार) और विकास पुत्र दिनेश चौहान गांव बलेही, डाकघर चौरी चुराह, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

प्रफुल्ल को नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे में वीरेंद्र पुत्र लालू, डाकघर दामोर, जिला मोतिहारी (बिहार) को गंभीर हालत में नेरवा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रशासन की ओर से तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये और गंभीर घायल को पांच हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान की गई है। इससे पहले हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया। चट्टान के नीचेे दबे शवों को स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें