फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Road Accident: खाई में गिरा टिपर, चालक समेत तीन लोगों की मौत, पांच मजदूर घायल

Wed, 13 Sep 2023 01:18 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू

सार

डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने कहा कि चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
संदासू-खशधार सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त टिपर के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़गांव की संदासू खशधार सड़क पर टिपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में पांच मजदूर घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। शवों का संदासू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। हादसा रविवार देर रात हुआ। संदासू सड़क पर सभी मजदूर ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे।

विज्ञापन


शाम को काम खत्म करने के बाद सभी खशधार से संदासू की ओर टिपर में वापस जा रहे थे। इसी दौरान टिपर खशधार के समीप खेड़ा कैंची में गहरी खाई में गिर गया। हादसे की स्थानीय लोग ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से देर रात तक सभी मृतकों और घायलों को नाले से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में टिपर चालक दिनेश कुमार, नेपाली मजदूर जय बहादुर और दिल बहादुर की मौके पर मौत हो गई है। शवों का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। इस हादसे में मोहम्मद, तमन्ना, काली बुढा, पदम थापा और त्रिलोक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का रोहडू और संदासू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा हादसे में घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें