ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पाया सम्मान, शिवांश ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
45 किलोग्राम भार वर्ग में विहान और कृष विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। 25वीं प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने गेयटी थियेटर में अपना दमखम दिखाया। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
लड़कों के अंडर-33 किलोग्राम भार वर्ग में भाव्या शर्मा ने स्वर्ण, शिवांश ने रजत, नक्ष्य पोरिया और वंश बुद्धा ने कांस्य पदक जीता। 41 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव ने स्वर्ण, आस्तिक वर्मा ने रजत, अर्णव और विनीत ने कांस्य पदक जीता। 45 किलोग्राम भार वर्ग में विहान चौहान और कृष ने स्वर्ण पदक, 55 किलोग्राम भार में ध्रुव ने स्वर्ण, आरव मेहता ने रजत पदक जीता। लड़कों के जूनियर वर्ग में 48 किलोग्राम भार में युवराज ने स्वर्ण, तुषार ने रजत और गुलाब ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के मुकाबलों में 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिमरन ने स्वर्ण, साक्षी ने रजत और पिहू ने कांस्य पदक जीता।
जूनियर गर्ल्स में अंडर-68 किलो भार वर्ग में यशस्वी शर्मा ने स्वर्ण, स्मृति जिंटा ने रजत पदक जीता। सब जूनियर गर्ल्स में 20 किलोग्राम भार में नविशा ने स्वर्ण, पारूषी चौधरी ने रजत, अंडर-32 किलोग्राम भार वर्ग में समृद्धि ने स्वर्ण और आघन्या वत्स ने रजत पदक जीता। इस दौरान मुख्य अतिथि ने लोरेटो कॉन्वेंट ताराहाल स्कूल की मिस कौश्वी कैरोल को एशियन एंड ओशेनिक चैंपियनशिप 2025 (थाईलैंड) में कांस्य पदक जीतने और एचपीटीए के मास्टर विश्वा कुमार सिंह को अमेरिका में आयोजित ग्लोबल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने दोनों खिलाड़ियों को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन को 50 हजार रुपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की।